ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामाप-तौल कानून और प्रभावी बनेगा : कृषि मंत्री

माप-तौल कानून और प्रभावी बनेगा : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि राज्य में माप-तौल कानून को और प्रभावी बनाया जाएगा। इससे राजस्व में वृद्धि तो होगी ही उपभेक्ताओं के हित की भी रक्षा होगी। मंत्री ने इससे संबंधित प्रस्ताव जल्द...

माप-तौल कानून और प्रभावी बनेगा : कृषि मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 16 Aug 2017 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि राज्य में माप-तौल कानून को और प्रभावी बनाया जाएगा। इससे राजस्व में वृद्धि तो होगी ही उपभेक्ताओं के हित की भी रक्षा होगी। मंत्री ने इससे संबंधित प्रस्ताव जल्द तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मंत्री ने बुधवार को माप-तौल कार्यालयों की समीक्षा की। साथ ही राजस्व प्राप्ति पर भी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। नियंत्रक एएन राय ने उन्हें कार्यालय की उपलब्धियों और लक्ष्यों की जानकारी दी। बाद में मंत्री ने उन्हें पूरे कार्यालय के कंप्यूटरीकरण का निर्देश देते हुए इसका प्रस्ताव बनाने को कहा। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष सवा 17 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य सरकार ने इस विभाग को दिया है। जुलाई तक लगभग सात करोड़ की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा लगभग 29 हजार व्यापारियों के उपकरणों का सत्यापन किया जा चुका है। अब तक सात हजार से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है। इनमें लगभग डेढ़ हजार व्यापारी दोषी पाए गए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने छापेमारी अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया है। उनकी सरकार उपभेक्ताओं के हितों के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी। हार हाल में विभाग को इसकी रक्षा करनी होगी। हर प्रतिष्ठान के उपकरणों की जांच बहुत जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें