मंगल ग्रह ने बदला अपना घर, कन्या राशि में पहुंचे, पढ़ें किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव
पर्व-त्योहारों के बीच सौरमंडल के सेनापति मंगल ग्रह ने अपना घर बदल लिया है। वे अब अपने वैचारिक शत्रु बुध की राशि कन्या में पहुंच गए हैं। नए घर में वे 30नवंबर तक रहेंगे। पराक्रम,रक्त और छोटे भाई के...
पर्व-त्योहारों के बीच सौरमंडल के सेनापति मंगल ग्रह ने अपना घर बदल लिया है। वे अब अपने वैचारिक शत्रु बुध की राशि कन्या में पहुंच गए हैं। नए घर में वे 30नवंबर तक रहेंगे। पराक्रम,रक्त और छोटे भाई के कारक ग्रह मंगल के राशि परिवर्तन से कई राशि के लोगों के बिगड़े काम बनेंगे। मंगल अब तक अपने प्रिय मित्र सूर्य के घर सिंह राशि में थे। मंगल एक राशि में 45 दिनों तक रहते हैं। ज्योतिषी पीके युग के अनुसार मंगल के राशि परिवर्तन से सत्ता व विपक्ष के बीच वैचारिक टकराहट बढ़ती दिखेगी। वहीं पर्यटन और खनन के मामले में सरकार को खास उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।
मंगल के दोस्त हैं सूर्य, चंद्रमा और गुरु : ज्योतिषी युग के अनुसार मंगल की खुद की राशि मेष और वृश्चिक है। वे कर्क में नीच के तो मकर में उच्च को होते हैं। सूर्य,चंद्रमा और गुरु इनके मित्र राशि हैं।
राशियों पर प्रभाव
- मेष: कर्ज से मुक्ति, शत्रु पराजित ’ वृष: धन लाभ, अनिद्रा
- मिथुन: सरकार से लाभ, मां को कष्ट ’ कर्क: पराक्रम में वृद्धि, नौकरी के योग ’
- सिंह: खर्च में वृद्धि, प्रमोशन
- कन्या: व्यापार में वृद्धि, गुस्सा न करें
- तुला: यात्रा में लाभ, मुकदमा में विजय
- वृश्चिक: मनोरथ सिद्धि, कर्ज से मुक्ति
- धनु: प्रमोशन, कार्य से यश
- मकर: भाग्य का साथ, लंबी यात्रा
- कुंभ: अचानक धन लाभ, पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित
- मीन: अधिकारी का सहयोग