ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामहावीर मंदिर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाये मुहिम : मुख्यमंत्री

महावीर मंदिर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाये मुहिम : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महावीर मंदिर प्रबंधन से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुहिम चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। दान में मिले पैसे से कैंसर, नेत्र और...

महावीर मंदिर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाये मुहिम : मुख्यमंत्री
Center,PatnaTue, 30 May 2017 12:38 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महावीर मंदिर प्रबंधन से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुहिम चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। दान में मिले पैसे से कैंसर, नेत्र और बच्चों की बीमारी आदि का इलाज बड़े पैमाने पर होता है। यहां से बाल विवाह-दहेज प्रथा के खिलाफ तथा बेटी बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री सोमवार को कुर्जी स्थित महावीर वात्सल्य अस्पताल के 11वें स्थापना दिवस समारोह में स्वास्थ्य मेला और उत्क्रमित नवजात एवं शिशु इकाई के उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महावीर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल से कहा कि पर्चा-उपदेश आदि के माध्यम से उक्त विषय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। शराबबंदी में तो आपलोगों का पूरा साथ है ही। राज्य सरकार उक्त कुरीतियों के खिलाफ सशक्त अभियान गांधी की जयंती दो अक्टूबर से चलाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि बाल-विवाह के कारण कई तरह की बीमारियां होती हैं। गर्भवती महिलाओं के कुपोषण से बच्चों में नाटापन आदि की समस्या भी आ रही है। देखा जाता है कि लोग बेटा के बीमार पड़ने पर तुरंत इलाज कराते हैं, पर बेटियों के इलाज में तत्परता नहीं दिखाते हैं। शिशु मृत्युदर में बिहार में काफी कमी आई, पर लड़कियों के मामले यह अब भी अधिक है। इसके लिए लोगों की सोच को बदलना जरूरी है। बिहार राजनैतिक सत्ता का केंद्र रहा, पर यहां कभी सामाजिक अभियान नहीं चले। हमने राजसत्ता की बदौलत सामाजिक अभियान चलाया है। बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए सरकार देगी मददमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महावीर वात्सल्य अस्पताल में बच्चों की हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू करने के लिए राज्य सरकार उपकरण देने और संसाधन मुहैया कराने में मदद करेगी। ताकि यहां पर बच्चों की हार्ट सर्जरी जल्द शुरू हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पल्स-पोलियो के खात्मा के लिए बिहार में राष्ट्रीय स्तर से भी बड़ा अभियान चलाया गया था। टीकाकरण बिहार में पहले कम था, अब यह बढ़ गया है। इस मामले में बिहार को देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें