ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनायशवंत सिन्हा बोले, क्या पीयूष गोयल जय शाह के सीए हैं जो सफाई दी

यशवंत सिन्हा बोले, क्या पीयूष गोयल जय शाह के सीए हैं जो सफाई दी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल पर हमला बोला है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना के कदमकुआं चरखा समिति में आए पूर्व मंत्री ने कहा...

यशवंत सिन्हा बोले, क्या पीयूष गोयल जय शाह के सीए हैं जो सफाई दी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 11 Oct 2017 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल पर हमला बोला है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना के कदमकुआं चरखा समिति में आए पूर्व मंत्री ने कहा कि क्या पीयूष गोयल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जो उन्होंने शाह की कंपनी से जुड़े मामले की सफाई दी। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि अमित शाह के बेटे का बचाव जिस तरीके से केंद्रीय मंत्री गोयल ने किया, उससे ऐसा लगा मानों वे जय शाह के चार्टर्ड अकाउंटेंट हों। एक केंद्रीय मंत्री को बचाव में नहीं उतरना चाहिए था। मामले में सफाई कंपनी को देनी चाहिए थी। कहा कि इस प्रकरण में किसी को इस्तीफा देने का निर्णय विवेक पर निर्भर करता है। वैसे लग रहा है कि भारत सरकार इस मामले की जांच नहीं करना चाहती है। इस प्रकरण में मीडिया को दबाने की भी कोशिश हो रही है।

अपने बेटे व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की ओर से आर्थिक नीतियों पर जवाब देने के सवाल पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह (जयंत) राजधर्म निभा रहा है। हमने राष्ट्रधर्म निभाया है। पटना आगमन पर कहा कि बहुत दिनों के बाद जेपी की जन्मभूमि पर आया तो आश्चयर्जनक होना स्वभाविक है। वैसे जहां भी रहते हैं, जेपी को याद करते हैं। आज की परिस्थिति में जेपी की अधिक जरूरत है। जेपी ने लोकशक्ति को जगाने का प्रयास किया। लोकशक्ति जागृत रहे तभी राजशक्ति जागृत रह सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें