ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासरकार चलाइएगा तो सबकी बात सुननी होगी : नीतीश

सरकार चलाइएगा तो सबकी बात सुननी होगी : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शासन में आप आए हैं तो फैसला लेना पड़ता है। समय काटने के लिए सरकारें नहीं बनतीं। काम करना पड़ता है। हिम्मत दिखानी पड़ती है। रवीन्द्र भवन में नवीन सिन्हा मेमोरियल ट्रस्ट...

सरकार चलाइएगा तो सबकी बात सुननी होगी : नीतीश
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 15 Oct 2017 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शासन में आप आए हैं तो फैसला लेना पड़ता है। समय काटने के लिए सरकारें नहीं बनतीं। काम करना पड़ता है। हिम्मत दिखानी पड़ती है। रवीन्द्र भवन में नवीन सिन्हा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह को वह संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चलाइएगा तो सबकी बात सुननी होगी। आधी संतुष्टि तो बात सुनने से हो जाती है। कहा कि कौन जानता है लोगों की बात सुनने से कब कौन सी बड़ी बात निकल जाए। अगर मैं सुनता नहीं तो साइकिल, शराबबंदी, दहेज और बालविवाह विरोधी जैसे अभियान कहां से शुरू होते। मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रधानमंत्री की सभाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमलोगों के साथ आने से लोगों की उम्मीदें भी बहुत बढ़ गई हैं। बिहार के विकास के लिए तो यह साथ हुआ है। हालांकि इसका फायदा भी बिहार को दिखने लगा है। बहुत सारी पेंडिंग योजनाओं की शुरुआत होने लगी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तो आदत है, छोड़ेंगे नहीं। बोलते रहेंगे। जरूरत की बात उठाते रहेंगे। उम्मीद है केन्द्र सरकार का बिहार को भरपूर सहयोग मिलेगा।

श्री कुमार ने कहा कि बिहार की आबादी देश का 8 फीसदी है पर जीडीपी में हमारा योगदान मात्र 3 फीसदी है। वह भी हमलोगों के प्रयास से पहुंचा है। कहा कि हमलोगों का संकल्प है कि आबादी के अनुरूप देश के विकास में बिहार योगदान करे। उन्होंने कहा कि बिहार की सेवा देश की सेवा है। हमलोग खुद को इस पर केंद्रित रखते हैं। सबकी बात सुनते हैं। सुनना तो पड़ेगा। जो करने लायक है करिए, नहीं करने लायक है मत कीजिए।

हिम्मत बीच में जरा सा भी इधर-उधर न हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीच में बहुत सारी बातें चलती रहती हैं। अभी क्या चल रहा है, विकास पागल हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन को इंगित कर सीएम ने कहा कि आपने भी इसे कोट किया। कहा कि लगता है आप भी उससे घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी लोग बैठे हैं, आप से कह देता हूं बहुत सारी बातों से घबराने की जरूरत नहीं होती। बीच में कुछ होना नहीं चाहिए। हिम्मत से काम करने वालों को ही कामयाबी मिलती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें