ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाशिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी आज जाएंगे जहानाबाद

शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी आज जाएंगे जहानाबाद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी मंगलवार को जहानाबाद जाएंगे। वे जहानाबाद स्थित बीबीएस कॉलेज, ओकरी में पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे गोविन्दपुर जाएंगे।...

शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी आज जाएंगे जहानाबाद
Center,PatnaMon, 29 May 2017 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी मंगलवार को जहानाबाद जाएंगे। वे जहानाबाद स्थित बीबीएस कॉलेज, ओकरी में पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे गोविन्दपुर जाएंगे। वहां वे खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच की विजयी टीम के बीच पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। फिर पटना लौट आएंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता एचके वर्मा ने दी। डॉ. चौधरी ने दी रमजान की शुभकामनाएं पटना। शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने रमजान का पवित्र महीना शुरू होने पर राज्य के मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी है। डॉ. चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रमजान का पवित्र महीना खुदा की रहमतों एवं बरकतों का त्योहार है। उन्होंने अपील की कि मुस्लिम समाज इस पर्व को समाज के सभी वर्ग के साथ प्रेम एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाए। विशेष राज्य का दर्जा की मांग का स्वागत पटना। प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री से बिहार के लिए विशेष दर्जा एवं पैकेज की मांग का स्वागत किया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एचके वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह मांग न्यायोचित है। केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में रघुराम राजन के संयोजकत्व में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बिहार व ओडिशा सहित दस राज्यों को विकास सूचकांक के आधार पर अत्यधिक पिछड़ा राज्य माना था तथा उसे विशेष पैकेज देने की अनुशंसा की थी। यूपीए की योजनाओं का हो रहा उद्घाटन : कांग्रेस पटना। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल यूपीए सरकार की योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। असम में एशिया का सबसे लंबा पुल कांग्रेस सरकार की देन है। सोमवार को जारी बयान में श्री राठौड़ ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की अपनी योजना नोटबंदी और कैशलेश इंडिया विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रखंड तो क्या कोई पंचायत भी कैशलेस नहीं हो पाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें