ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनादिलजीत खन्ना बने पंजाबी बिरादरी के अध्यक्ष (मस्ट-फोटो)

दिलजीत खन्ना बने पंजाबी बिरादरी के अध्यक्ष (मस्ट-फोटो)

पंजाबी बिरादरी बिहार की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। बिरादरी की वार्षिक आमसभा में दिलजीत खन्ना को वर्ष 2017-19 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए सरदार कुलदीप सिंह बग्गा...

दिलजीत खन्ना बने पंजाबी बिरादरी के अध्यक्ष (मस्ट-फोटो)
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 17 Jul 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाबी बिरादरी बिहार की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। बिरादरी की वार्षिक आमसभा में दिलजीत खन्ना को वर्ष 2017-19 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए सरदार कुलदीप सिंह बग्गा ने भी नामांकन किया था पर बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी एचएल गुलाटी ने खन्ना को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। साथ ही कार्यकारिणी के लिए 14 सदस्यों का चयन किया गया है। मेजर मंजीत सिंह सरला और केएस बग्गा को उपाध्यक्ष, संजय सलूजा को महासचिव, बीपी धवन को कोषाध्यक्ष, राजीव चौहान को संयुक्त सचिव और बृज बग्गा को संयुक्त कोषाध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी के सदस्यों में अनिल कुमार मनोचा, बीपी धवन, ब्रज बग्गा, गुरुभेज सिंह, गुरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, जसवंत सिंह, कुणाल जुनेजा, कुंवरदीप, प्रेमसागर चोपड़ा, राजेश कुमार मल्होत्रा, संजय कुमार सलूजा, सुमित कुमार, सुनिलेंद्र कुमार शामिल हैं। पूर्व अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया। (प्रसं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें