ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिहार को आगे बढ़ाया दिग्विजय बाबू ने: अरुण

बिहार को आगे बढ़ाया दिग्विजय बाबू ने: अरुण

रालोसपा (अरुण) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा है कि पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने विकासात्मक सोच से बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। दिग्विजय बाबू ने सत्ता के लिए कभी भी...

बिहार को आगे बढ़ाया दिग्विजय बाबू ने: अरुण
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 24 Jun 2017 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा (अरुण) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा है कि पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने विकासात्मक सोच से बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। दिग्विजय बाबू ने सत्ता के लिए कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। शनिवार को जॉर्ज विचार मंच द्वारा आशियाना नगर स्थित कार्यालय में पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात सांसद ने कहा कि दिग्विजय बाबू ने हमेशा गरीबों और शोषितों के उत्थान का कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गोप तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद सिंह ने किया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विज्ञान स्वरूप सिंह, विनोद चौधरी निषाद, कुमारी ज्योति, विकास कुमार सिंह, मनोज कुमार गुड्डू, ओमप्रकाश यादव आदि ने श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें