ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापर्व त्योहारों में दिखेगा अफसरों की कमी का असर

पर्व त्योहारों में दिखेगा अफसरों की कमी का असर

पटना नगर निगम में अभियंताओं और ग्रुप दो के अधिकारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग नगर आयुक्त ने की है। इसके लिए उन्होंने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भी लिखा है। उन्होंने बताया कि...

पर्व त्योहारों में दिखेगा अफसरों की कमी का असर
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 14 Sep 2017 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना नगर निगम में अभियंताओं और ग्रुप दो के अधिकारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग नगर आयुक्त ने की है। इसके लिए उन्होंने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भी लिखा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और अभियंताओं की कमी के कारण निगम कार्यों के पर्यवेक्षण व ससमय निष्पादन में काफी कठिनाई हो रही है। इसका प्रतिकूल असर दशहरा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर भी पड़ सकता है। पत्र में उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम के ग्रुप दो के कई पदाधिकारियों का हाल ही में तबादला कर दिया गया। बदले में किसी नए पदाधिकारी की तौनाती यहां नहीं की गई। इसी महीने की 30 तारीख को प्रभारी कार्यपालक अभियंता अविनाश कुमार सिंह भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। दो कनीय अभियंताओं का तबादला भी उनके मूल विभाग द्वारा निगम से कहीं और कर दिया गया। इनके बदले किसी की नियुक्ति निगम में नहीं की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं के रिक्त पदों की सूची भी विभाग को भेजी है। सूची के अनुसार निगम में ग्रुप दो के 13 स्वीकृत पद में मात्र दो अधिकारी तैनात है। बाकी 11 पद रिक्त हैं। अभियंताओं के कुल 178 स्वीकृत पदों में से 161 पद रिक्त हैं। निगम में मात्र 17 अभियंता कार्यरत है। ग्रुप सी के भी 833 पद रिक्त पटना नगर निगम, जलापूर्ति शाखा और पीआरडीए में ग्रुप सी के कुल 833 पद रिक्त हैं। 1033 स्वीकृत पदों की तुलना में मात्र 200 कर्मी ही कार्यरत हैं। सबसे ज्यादा खाली पद सहायक (189 पद), सफाई इंस्पेक्टर और पर्यवेक्षक (158 पद), कनीय अभियंता (108 पद) के हैं। कहां कितने पद खाली जलापूर्ति शाखा 51 पीआरडीए 263 नगर निगम 519 अधिकारियों की तैनाती जरूरी : नगर आयुक्त निगम में ग्रुप दो तथा अभियंताओं के पद रिक्त होने से निगम कार्य के संचालन में काफी परेशानी होती है। निगम को दशहरा और छठ को देखते हुए कई प्रकार की तैयारी करनी है। अधिकारियों और अभियंताओं की कमी के कारण इसकी तैयारी बाधित हो सकती है। इस कारण विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग की गई है। - अभिषेक सिंह, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें