ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनानागरिक बोध किसी भी देश के निर्माण में आवश्यक है : दत्तात्रेय

नागरिक बोध किसी भी देश के निर्माण में आवश्यक है : दत्तात्रेय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसवाले ने कहा कि नागरिक बोध किसी भी देश के निर्माण में आवश्यक है। राष्ट्र की कल्पना, राष्ट्रीय इतिहास, देश की सुरक्षा सहित कई विषयों पर हमारे देश...

नागरिक बोध किसी भी देश के  निर्माण में आवश्यक है : दत्तात्रेय
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 21 Jun 2017 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसवाले ने कहा कि नागरिक बोध किसी भी देश के निर्माण में आवश्यक है। राष्ट्र की कल्पना, राष्ट्रीय इतिहास, देश की सुरक्षा सहित कई विषयों पर हमारे देश में राष्ट्रीय सहमति नहीं है। हर क्षेत्र के नेतृत्व पर विश्वसनीयता कम हुई है। लोक शक्ति का दायित्व है कि वह सहमति का वातावरण बनाए। वहीं सरकार का दायित्व है कि वह व्यवस्था बनाए। श्री दत्तात्रेय बुधवार को स्थानीय होटल में रामजी मिश्र मनोहर मीडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में भाजपा प्रवक्ता सुरेश रुंगटा की पुस्तक ‘भारत का नव-निर्माण के लोकार्पण के बाद ये बातें कही। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सार्वजनिक जीवन में सात महापापों से दूर रहने को कहा था। वहीं, सार्वजनिक जीवन में व्यस्तता के बावजूद राम मनोहर लोहिया, पं दीन दयाल उपाध्याय जैसे लोगों ने लेखन कार्य जारी रखा। विचार लेखन के बाद ही स्थायी होते हैं। लोकतंत्र में विभिन्न विचारों के जीवंत स्वरूप की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत के बौद्धिक परिवेश का पूर्वाग्रहयुक्त विचार खत्म होना चाहिए। हिंसा के माध्यम से देश को तोड़ने की वकालत करने वाले विचार पर चर्चा होनी चाहिए। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्राचीन परंपरा की अच्छी बातों को ग्रहण करते हुए हमें आईटी व अन्य आधुनिक चीजों को भी अंगीकार करना चाहिए। भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि सुरेश रुंगटा लंबे समय से शोधपूर्ण लेख लिखते रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने भी सुरेश रुंगटा के लेखन की प्रशंसा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें