ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाशरद को मर्यादा का उपदेश बड़ा मजाक : शिवानंद

शरद को मर्यादा का उपदेश बड़ा मजाक : शिवानंद

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश जी की पार्टी शरद यादव को राजनीतिक मर्यादा का उपदेश दे रही है। इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश का जिन...

शरद को मर्यादा का उपदेश बड़ा मजाक : शिवानंद
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 23 Oct 2017 08:47 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश जी की पार्टी शरद यादव को राजनीतिक मर्यादा का उपदेश दे रही है। इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश का जिन लोगों ने अपमान किया है उनके मुंह से राजनीतिक मार्यादा की बात सुनकर हंसी आती है।

सोमवार को जारी बयान में श्री तिवारी ने कहा है कि नीतीश जी ने जैसी राजनीतिक कलाबाजी दिखाई है, उसकी नज़ीर भारतीय राजनीति में नहीं मिलती है। अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में उन्होंने अपनी एक विशिष्ट छवि बनाई थी। अत्यंत छोटी पार्टी के नेता होने के बावजूद उनकी गिनती राष्ट्रीय नेताओं में होती थी। एक समय नीतीश कुमार को नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में देखा जाता था। उन्हीं नीतीश जी को नरेंद्र मोदी के समक्ष पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि का दर्जा दिलाने के लिए हाथ जोड़कर विनती करते हुए देखना किसी दुखांत नाटक के दृश्य की तरह लगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें