ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाशिक्षा, रोजगार, कर्ज माफी को भाकपा का जन सत्याग्रह

शिक्षा, रोजगार, कर्ज माफी को भाकपा का जन सत्याग्रह

शिक्षा, रोजगार, किसानों का कर्ज माफ करने आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सभी जिलों में दो दिवसीय जन सत्याग्रह अभियान गुरुवार से शुरू हो गया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न...

शिक्षा, रोजगार, कर्ज माफी को भाकपा का जन सत्याग्रह
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 05 Oct 2017 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षा, रोजगार, किसानों का कर्ज माफ करने आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सभी जिलों में दो दिवसीय जन सत्याग्रह अभियान गुरुवार से शुरू हो गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में समाहरणालयों के समक्ष प्रदर्शन और घेराव किया। पार्टी के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने आरोप लगाया कि शेखपुरा में पार्टी के सत्याग्रहियों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया। राज्यभर में हजारों सत्याग्रहियों को गिरफ्तार किया गया। पार्टी इसकी निंदा करती है।

श्री सिंह ने दावा कि पार्टी के साठ हजार से अधिक नेता, कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में सत्याग्रह पर बैठे हैं। कहा कि गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, मधुबनी, खगड़िया, शिवहर, छपरा, मधेपुरा आदि जगहों में सैकड़ों सत्याग्रहियों को गिरफ्तार किया गया। मधुबनी में दस हजार से अधिक सत्याग्रहियों को गिरफ्तार कर वाट्सन उच्च विद्यालय में रखा गया है। जन सत्याग्रह कार्यक्रम में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें