ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाआठ नवम्बर को कालाधन विरोधी दिवस मनाएगी भाजपा : मोदी

आठ नवम्बर को कालाधन विरोधी दिवस मनाएगी भाजपा : मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नोटबंदी जैसे आर्थिक सुधार की साहसिक पहल को जनता का भरपूर समर्थन मिला था। इसलिए इसकी पहली वर्षगांठ पर आठ नवम्बर को भाजपा की ओर से कालाधन विरोधी दिवस मनाया...

आठ नवम्बर को कालाधन विरोधी दिवस मनाएगी भाजपा : मोदी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 28 Oct 2017 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नोटबंदी जैसे आर्थिक सुधार की साहसिक पहल को जनता का भरपूर समर्थन मिला था। इसलिए इसकी पहली वर्षगांठ पर आठ नवम्बर को भाजपा की ओर से कालाधन विरोधी दिवस मनाया जाएगा।

ट्वीट कर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी पर जनसमर्थन के बावजूद लालू प्रसाद इसका विरोध कर भ्रष्टाचारियों का साथ देते रहे। वे नोटबंदी को ऐसे बताते हैं जैसे मानों अपने 15 साल के कुशासन को याद कर रहे हों। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में पहली बार गंगा नदी के 101 घाटों पर 15 लाख से अधिक छठव्रतियों ने अभूतपूर्व सुरक्षा-व्यवस्था के बीच भगवान भाष्कर को अर्घ्यदान किया। औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर सरोवर और गया में छठ करने वाले आठ लाख लोगों में विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। अधिकारियों ने इस स्टेट इवेंट को अपने परिश्रम से सफल बनाकर बिहार का मान बढ़ाया।

छठ पूजा के बाद बिहार से लौटने वाले लगभग 30 लाख रेल यात्रियों की कठिनाइयों को देखते हुए रेलवे ने 50 जोड़ी विशेष यात्री ट्रेनों की व्यवस्था की है। कटिहार, बरौनी और पाटलिपुत्रा होकर गुजरने वाली नार्थ-ईस्ट राजधानी एक्सप्रेस का तोहफा बिहार को जल्द ही मिलेगा। इसका लाभ बिहार के रेल यात्रियों को होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें