ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासरकार पर बेतुका आरोप न लगाएं भाजपा नेता : संजय

सरकार पर बेतुका आरोप न लगाएं भाजपा नेता : संजय

विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश सरकार ने किसी भी आरोपी को बचाने की कोई कोशिश नही की। भाजपा नेता सुशील मोदी अपने गणित को सुधारें। सरकार पर बेतुका आरोप लगाने के बजाए...

सरकार पर बेतुका आरोप न लगाएं भाजपा नेता : संजय
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 17 Jul 2017 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश सरकार ने किसी भी आरोपी को बचाने की कोई कोशिश नही की। भाजपा नेता सुशील मोदी अपने गणित को सुधारें। सरकार पर बेतुका आरोप लगाने के बजाए अपनी राजनीति को सही दिशा दें। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में जिस पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, सरकार ने उनको नहीं बख्शा है। कई ऐसे लोग है जिनके ऊपर आरोप लगे हैं और यदि साबित हुए तो वो जेल गए हैं। आरोप लगाया कि बिहार भाजपा में 64 फीसदी विधायक दागी हैं। दूसरी पार्टी से निकाले गए दागियों को पार्टी में शामिल करने में भाजपा सबसे आगे है। सुशील मोदी को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, येदुरप्पा, वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, सुषमा स्वराज, पंकजा मुंडे, रेड्डी बंधुके बारे में भी विस्तार से बताना चाहिए। भाजपा ने इन सबके खिलाफ जांच क्यों नही कराई?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें