ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाऔरंगाबाद की बहू अपर्णा ने फतह की 8वीं सबसे ऊंची चोटी

औरंगाबाद की बहू अपर्णा ने फतह की 8वीं सबसे ऊंची चोटी

घर की देहरी लांघकर पहले पुलिस की नौकरी की और फिर सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया। औरंगाबाद की बहू अपर्णा ने अपनी लगन और मेहनत से कई कीर्तिमान स्थापित कीं और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। इस बार...

औरंगाबाद की बहू अपर्णा ने फतह की 8वीं सबसे ऊंची चोटी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 26 Sep 2017 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

घर की देहरी लांघकर पहले पुलिस की नौकरी की और फिर सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया। औरंगाबाद की बहू अपर्णा ने अपनी लगन और मेहनत से कई कीर्तिमान स्थापित कीं और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। इस बार उन्होंने दुनिया की 8वीं सबसे उंची चोटी पर फतह हासिल की। 25 सितंबर को उन्होंने इस अभियान का समापन किया। मनास्लु पहाड़ी जो कि नेपाल अंतर्गत आता है और समुद्र तल से 8163 मीटर की ऊंचाई पर है, पहुंचने के बाद वह बेस कैंप सुरक्षित लौट आई। कैंप नंबर चार में वह पहुंच गई और अब लौटने की ओर अग्रसर हैं। वह पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने इस ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया है। अपर्णा कुमार बतौर डीआईजी लखनउ में पदस्थापित हैं, जबकि उनके पति संजय कुमार उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के डीएम हैं। औरंगाबाद में क्लब रोड में उनका परिवार रहता है, जहां जश्न का माहौल है। रिश्तेदार कपिल कुमार बताते हैं कि जब अपर्णा चोटी को फतह करने निकली थीं तो हर दिन उनकी सुरक्षा की चिंता रहती थी। घर पर सूचना मिलती रहती थी कि वह चोटी पर चढ़ाई कर रही हैं और सुरक्षित हैं। इससे पहले उन्होंने किलिमंजारो और माउंट एवरेस्ट जैसी बड़ी चोटियों सहित छह से ज्यादा चोटियों को फतह किया है। उनका अभियान अभी जारी है। घर की सदस्य शर्मिला देवी, रामेश्वर सिंह, लकी कुमार, विकी कुमार उन्हें परिवार के लिए आइडियल मानते हैं। परिजनों का कहना है कि जो कीर्तिमान उन्होंने स्थापित किया है वह परिवार के लिए गर्व की बात है। औरंगाबाद के नीलमणि कुमार, अजिताभ कुमार सिंह आदि ने भी इस पर हर्ष जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें