ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामहिला से आपत्तिजनक व्यवहार में औरंगाबाद िजला कांग्रेस प्रवक्ता को जेल

महिला से आपत्तिजनक व्यवहार में औरंगाबाद िजला कांग्रेस प्रवक्ता को जेल

औरंगाबाद जिले के कांग्रेस प्रवक्ता रामविलास सिंह को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। उनपर अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सदर...

महिला से आपत्तिजनक व्यवहार में औरंगाबाद िजला कांग्रेस प्रवक्ता को जेल
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 24 Jul 2017 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

औरंगाबाद जिले के कांग्रेस प्रवक्ता रामविलास सिंह को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। उनपर अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सदर अस्पताल में काम करने वाली एक महिला मजदूर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन्हें अभियुक्त बनाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। यह मुकदमा 13 जून को एससी-एसटी थाने में दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि महिला के बयान पर गाली-गलौज करने और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। महिला ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। इधर गिरफ्तारी के बाद प्रवक्ता रामविलास सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश हुई है। उन्होंने सदर अस्पताल में कार्यरत एजेंसी नीलम प्रिंटर्स के सत्येंद्र सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भी प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया था लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक परिवाद कोर्ट में दायर किया था। इस परिवाद में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक और अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। जिस महिला ने उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई उसे भी अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने बताया कि एजेंसी संचालक के इशारे पर प्राथमिकी हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें