ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासुशील मोदी के काफिले पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा

सुशील मोदी के काफिले पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के काफिले पर वैशाली के निकट हमला की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। श्री राय ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।...

सुशील मोदी के काफिले पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 16 Aug 2017 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के काफिले पर वैशाली के निकट हमला की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। श्री राय ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे एक कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया और कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटना कतई जायज नहीं। उन्होंने मांग की कि इस घटना में अगर कोई साजिश है तो उसका पता लगाया जाना चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। वहीं, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने उप मुख्यमंत्री पर हमला को लोकतंत्र पर हमला बताया। कहा कि बिहार की राजनीति में किसी दल के वरिष्ठ नेता पर किसी दल के कार्यकर्ता द्वारा हमला की यह पहली घटना है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने आरोप लगाया कि राजद कार्यकर्ताओं ने श्री मोदी पर हमला कर अपने पुराने राजपाट की याद ताजा कर दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार की जनता राजद को माफ नहीं करेगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, विधान पार्षद प्रो. सूरजनंदन कुशवाहा, प्रवक्ता राजीव रंजन, प्रेमरंजन पटेल व अन्य नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर उप मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले की भर्त्सना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें