ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापुलिस दमन के खिलाफ पुनपुन में ऐपवा का मार्च

पुलिस दमन के खिलाफ पुनपुन में ऐपवा का मार्च

29 अक्टूबर की रात पिपरा थाना के बेहरावां चकिया में पुलिस कार्रवाई को ऐपवा ने पुलिस दमन करार दिया है। बुधवार को प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे के नेतृत्व में पुनपुन में विरोध...

पुलिस दमन के खिलाफ पुनपुन में ऐपवा का मार्च
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 02 Nov 2017 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

29 अक्टूबर की रात पिपरा थाना के बेहरावां चकिया में पुलिस कार्रवाई को ऐपवा ने पुलिस दमन करार दिया है। बुधवार को प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे के नेतृत्व में पुनपुन में विरोध मार्च निकाला, जो नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए पुनपुन प्रखंड चौराहा पर सभा में तब्दील हो गई।

मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर सरकार गरीबों को तंग कर रही है, जबकि बड़े-बड़े शराब माफिया को खुली छूट दे दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की शराबबंदी विफल हो गई है। इससे बौखला कर उसकी पुलिस गरीबों पर जुल्म ढ़ा रही है। 29 अक्टूबर को पिपरा के बेहरावां चकिया में पुलिस सिटी एसपी के नेतृत्व में रात के अंधेरे में गरीबों के घरों में छापेमारी के नाम महिलाओं को पीटा गया। कई घरों के समानों को भी नष्ट किया गया है। साथ ही एक साथ 17 निर्दोष लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने गिरफ्तार सभी को बिना शर्त रिहा करने व पुलिस दमन बंद करने की मांग की है। अन्यथा आन्दोलन की धमकी दी है। गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को पिपरा व पुनपुन पुलिस के संयुक्त रूप से शराबबंदी के खिलाफ बेहरावां चकिया में की गई छापेमारी एवं ग्रामीणों की ओर से पुलिस पर किए गए हमले में पिपरा थानाध्यक्ष समेत चार लोग जख्मी हो गए थे। इससे गुस्साई पुलिस ने उसी रात छापेमारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। 85 लीटर शराब, 25 हजार नगदी समेत एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया था। बाद में सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बेहरावां मुखिया जयप्रकाश पासवान, अकलू पासवान, प्रखंड सचिव सावित्री देवी, जिला पार्षद नीलम देवी, मुखिया मदन पासवान, राकेश मांझी, मुखिया नागा प्रसाद एवं मिथिलेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें