ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीआई भवन परिसर में मंगलवार को श्रमिकों को अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन श्रम अधीक्षक श्रीमति जागृति प्रभात ने...

कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,नवादाTue, 20 Jun 2017 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीआई भवन परिसर में मंगलवार को श्रमिकों को अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन श्रम अधीक्षक श्रीमति जागृति प्रभात ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान बिहार राज्यप्रवासी मजदूर, दुर्घटना अनुदान योजना, बंधुआ मजदूर पूनर्वास योजना, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना आदि विभिन्न विषयों पर लोगों को जानकारियां उपलब्ध करवायीं। राज्य सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न श्रम कानून एवं योजनाओं को रेखांकित करते हुए बाल श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों, बंधुआ श्रमिकों एवं बीड़ी श्रमिकों के लिए नई योजनाओं के क्रियान्वयन करने की बातें कही गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नवादा सदर प्रभारी राधारमण मुरारी ने असंगठित कार्य क्षेत्र और महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले कामगारों पर यह योजना विशेष रूप से लागू होती है। उन्होंने योजना के लाभ के पात्रता के बारे में भलिभांति लोगों को बताया। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिसुआ, मेसकौर और नारदीगंज के प्रभारी किशोरी रविदास, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरहट, सिरदला और रजौली के देवेन्द्र प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोविन्दपुर के बबलू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें