ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादापारिवारिक फिल्मों से मिलेगा भोजपुरी को बल : अनारा गुप्ता

पारिवारिक फिल्मों से मिलेगा भोजपुरी को बल : अनारा गुप्ता

भोजपुरी को उसके असली मुकाम तक पहुंचाना है तो इसके उत्थान में सभी को योगदान देना होगा। इसके लिए भोजपुरी फिल्में एक सशक्त माध्यम हो सकती हैं। फिल्मकारों का कर्तव्य बनता है कि वे पारिवारिक फिल्में बनाएं...

पारिवारिक फिल्मों से मिलेगा भोजपुरी को बल : अनारा गुप्ता
हिन्दुस्तान टीम,नवादाSun, 24 Sep 2017 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी को उसके असली मुकाम तक पहुंचाना है तो इसके उत्थान में सभी को योगदान देना होगा। इसके लिए भोजपुरी फिल्में एक सशक्त माध्यम हो सकती हैं। फिल्मकारों का कर्तव्य बनता है कि वे पारिवारिक फिल्में बनाएं ताकि लोगों को विशुद्ध मनोरंजन हो सके और इस तरीके से भी लोग भोजपुरी से जुड़ सकें। मिस जम्मू रह चुकीं भोजपुरी फिल्मों की प्रख्यात अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने यह बातें एक प्रेसवार्ता में कहीं। नवादा टाउन हॉल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आयीं भोजुपरी फिल्मों की सुपर स्टार अनारा ने भोजपुरी की दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि आज भोजपुरी को सबसे ज्यादा नुकसान भोजपुरी वाले ही पहुंचा रहे हैं। लोकल एल्बम के नाम पर डबल मीनिंग वाले गाने भोजपुरी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। आज साफ-सुथरी भोजपुरी फिल्में बन रही हैं। लोग परिवार के साथ बैठकर फिल्में देखने लगे हैं पर लोकल एल्बम द्वारा भोजपुरी की बनायी गयी छवि का नुकसान तो उठाना पड़ रहा है। लोकल एम्बम वाले अपना स्तर सुधारें अन्यथा इन्हें बैन किया जाए। विधाता, रंग दे बसंती चोला, मुन्ना भाई, मोहब्बत, नहले पे दहला जैसी सुपर हिट और नई रिलीज गंगा सागर तथा दहशत फिल्म की अभिनेत्री अनारा ने बिहार के बारे में अपनी राय देते हुए कहा कि मैं मूलत: जम्मू से हूं। दिल्ली में रहना होता है। भोजपुरी फिल्मों के लिए पटना और मुम्बई से नाता बना रहता है। भोजपुरी से मेरा ऐसा रिश्ता है कि बिहार की धरती मुझे बेहद भाने लगी है। जब नहीं आयी थी तब बिहार को लेकर मेरे मन में एक डर सा जरूर था पर आज मैं महसूस करती हूं कि माहौल काफी बदल गया है। बिहार अपने अच्छे दौर में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें