ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपढ़िए, सड़क पर धान की रोपनी क्यों कर रहे हैं किसान?

पढ़िए, सड़क पर धान की रोपनी क्यों कर रहे हैं किसान?

कुढ़नी प्रखंड की हरपुर बलरा पंचायत के रघुनाथपुर बसंत गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोशनी की। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए सड़क पर...

पढ़िए, सड़क पर धान की रोपनी क्यों कर रहे हैं किसान?
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 21 Jul 2017 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

कुढ़नी प्रखंड की हरपुर बलरा पंचायत के रघुनाथपुर बसंत गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोशनी की। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए सड़क पर धान के पौधे लगाए। इस कच्ची सड़क पर धन रोपने के लिए ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था नहीं करनी पड़ी, क्योंकि इस सड़क पर पहले से करीब डेढ़ फीट पानी है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण इस गांव की सड़क पर सालों भर पानी लगा रहता है। गांव के लोगों को पानी हेलकर कहीं आने -जाने में बहुत परेशानी होती है। प्रखंड व जिला के अधिकारियों से कई बार-बार आग्रह के बावजूद इस सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। अक्सर गांव के बच्चे और बुजुर्ग पानी में गिरते रहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें