ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरभजन-कीर्तन पर नाचते-झूमते निकली प्रभातफेरी

भजन-कीर्तन पर नाचते-झूमते निकली प्रभातफेरी

सिक्खों के नौवें गुरू तेग बहादुर के शहीदी पर्व को लेकर चौथे दिन रविवार को भी रमना स्थित गुरूद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गयी। शबद कीर्तन व भजन गाते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से प्रभातफेरी निकाली गयी।...

भजन-कीर्तन पर नाचते-झूमते निकली प्रभातफेरी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 19 Nov 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सिक्खों के नौवें गुरू तेग बहादुर के शहीदी पर्व को लेकर चौथे दिन रविवार को भी रमना स्थित गुरूद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गयी। शबद कीर्तन व भजन गाते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से प्रभातफेरी निकाली गयी। गुरू तेग बहादुर का जयकारा लगाते करीब 200 की संख्या में बच्चे, नौजवान, स्त्री , पुरूष व बुजुर्ग चल रहे थे। प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकलकर हरिसभा चौक, कल्याणी, मोतीझील , तिलक मैदान होते हुए सुतापट्टी पहुंची। जहां संगत का स्वागत किया गया। वहां से सरैयागंज टावर होते हुए भारत जलपान,जवाहरलाल रोड ,सरदार गुरूचरण सिंह सोहल के यहां अरदास किया गया। वहां से कल्याणी चौक, हरिसभा चौक, रमना होते हुए पुन: गुरूद्वारा पहुंची। जहां रागी जत्था भाई सूरजन सिंह चौहान ने शबद कीर्तन व भजन व अरदास से संगत को निहाल कर दिया। गुरूद्वारा कमेटी के कोषाध्यक्ष सरदार पंजाब सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को गुयद्वारा में अखंड पाठ शुरू होगा। जिसकी समाप्ति 23 नवंबर को की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें