ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजानकी वल्लभ शास्त्री मनुष्यता व वैश्विक प्रेम-सद्भाव के रचनाकार

जानकी वल्लभ शास्त्री मनुष्यता व वैश्विक प्रेम-सद्भाव के रचनाकार

आचार्य श्री जानकी वल्लभ शास्त्री का रचनात्मक व्यक्तित्व उस अनुल्लंघ्य हिमालय की तरह है जिसका समग्रता में मूल्यांकन-विश्लेषण नहीं किया जा सकता है। बड़े कवि ही नहीं, एक बड़े समर्थ संस्मरण लेखक के रूप में...

जानकी वल्लभ शास्त्री मनुष्यता व वैश्विक प्रेम-सद्भाव के रचनाकार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 07 Aug 2017 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य श्री जानकी वल्लभ शास्त्री का रचनात्मक व्यक्तित्व उस अनुल्लंघ्य हिमालय की तरह है जिसका समग्रता में मूल्यांकन-विश्लेषण नहीं किया जा सकता है। बड़े कवि ही नहीं, एक बड़े समर्थ संस्मरण लेखक के रूप में भी नाटक और उपन्यास लेखन में उनकी व्यापकता महसूस की जा सकती है। वे कई पीढ़ियों को एक साथ जोड़ने वाले उदात्त मनुष्यता व वैश्विक प्रेम-सद्भाव के रचनाकार थे। ये बातें सोमवार को निराला निकेतन में महावाणी स्मरण के मौके पर साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कही। डॉ. विजय शंकर मिश्र ने आचार्य श्री के गीत से कार्यक्रम शुरू किया। सुमन कुमार मिश्र ने कविता का पाठ कर समाज में अपनापन की विशेष भूमिका पर बल दिया। रामनरेश भक्त ने अपनी कविता के माध्यम से निराला निकेतन के प्रति आस्था प्रकट की। आलोक कुशवाहा ने शिव की महिमा पर कविता सुनाई। ई. सत्यनारायण मिश्र मयंक ने ईश्वर की अनेकता में एकता पर प्रकाश डाल। उन्होंने शिशु मुस्कान, पंछियों के गान में समाये हो, विधु-मयूख, रवि-किरण में समाये हो गीत सुनाया। देवेन्द्र कुमार ने जीवन के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया। श्यामल श्रीवास्तव ने भी कविता का पाठ किया। ललन कुमार ने कैसी है आज की सुबह जनता जैसे देती है, वैसे ही लेती है कविता सुनायी। वैद्यनाथ मिश्र ने राग में अनुराग न हो, वह काव्य क्या? कविता का पाठ किया। डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह ने जय-जय बापू गांधी की, महात्मा गांधी बापू की कविता का पाठ किया। शुभनारायण शुभंकर ने भी कविता पाठ किया। विजय शंकर मिश्र ने भाई-बहन के प्यार पर केंद्रित कविता सुनाई। साहित्कार आनंद भैरव शाही निधन पर शोक जताया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे नागेन्द्रनाथ ओझा ने भी कविता सुनाई। धन्यवाद ज्ञापन जयमंगल मिश्र ने किया। मौके पर एचएल गुप्ता, ब्रजभूषण शर्मा भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें