ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरघर बने टापू, तेज धार से टूटी संपर्क सड़क

घर बने टापू, तेज धार से टूटी संपर्क सड़क

जीरोमाइल व शेखपुर ढाब की करीब 15 हजार आबादी बाढ़ की चपेट में है। निचले इलाकों में 10 से 15 फीट तक पानी बहने लगा है। लोग बेसमेंट छोड़कर छतों पर शरण लिए हुए हैं। झोपड़ियों में रहने वाले लोग पलायन कर...

घर बने टापू, तेज धार से टूटी संपर्क सड़क
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 18 Aug 2017 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जीरोमाइल व शेखपुर ढाब की करीब 15 हजार आबादी बाढ़ की चपेट में है। निचले इलाकों में 10 से 15 फीट तक पानी बहने लगा है। लोग बेसमेंट छोड़कर छतों पर शरण लिए हुए हैं। झोपड़ियों में रहने वाले लोग पलायन कर ऊंचे स्थान पर प्लास्टिक लगाकर रहने के लिए मजबूर हैं। इन इलाकों में अभी भी तेजी से पानी बढ़ रहा है। अधिकांश इलाकों की सड़कें पानी की तेज धार में टूट गईं हैं। संबंधी यहां के लोगों का हाल-चाल जानने के लिए लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। बढ़ रहे पानी से लोगों में दहशत है। छत पर रह रहे लोग राहत के इंतजार में टकटकी लगाए हुए हैं।जीरोमाइल चौक के आसपास बैरिया रोड में दोनों तरफ बाढ़ का पानी फैल गया है। इससे वहां के घर टापू बने हुए हैं। न्यू जीरोमाइल में नवनिर्मित अहियापुर थाना का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से पानी में डूब गया है। आसपास की झोपड़ियों का सिर्फ छप्पर दिख रहा है। वहीं कई झोपड़ियां पानी में पूरी तरह से डूब गई हैं। सहबाजपुर में सीतामढ़ी रोड व बैरिया रोड पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है। इधर, नदी की तेज धार ने शेखपुर ढाब गांव को पूरी तरह से डूबा दिया है। इससे यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज धार से यहां की सड़कें टूट गईं हैं। अचानक पानी बढ़ने से लोग घरों में फंसे हुए हैं। संपर्क पथ टूट जाने से घर से निकलने का साधन खत्म हो गया है। प्रशासन की ओर से इन्हें अब तक नाव मुहैया नहीं कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें