ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरचोरों की चुनौती, एक ही रात में चार वारदात

चोरों की चुनौती, एक ही रात में चार वारदात

शहरी क्षेत्र में चोरों का आतंक थम नहीं रहा है। रविवार देर रात अहियापुर थाना क्षेत्र के तीन व सदर इलाके के एक घर को निशाना बनाया गया। चोरों ने करीब 15 लाख का माल समेट लिया। इस बाबत गृहस्वामियों ने...

चोरों की चुनौती, एक ही रात में चार वारदात
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 26 Jun 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शहरी क्षेत्र में चोरों का आतंक थम नहीं रहा है। रविवार देर रात अहियापुर थाना क्षेत्र के तीन व सदर इलाके के एक घर को निशाना बनाया गया। चोरों ने करीब 15 लाख का माल समेट लिया। इस बाबत गृहस्वामियों ने संबंधित थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस सभी मामलों में छानबीन कर रही है।

ईद मनाने गए थे गांव, आठ लाख का माल साफ :
अहियापुर की सर सैयद कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर शाहिद आलम रविवार शाम चार बजे परिवार के संग सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर के गिद्धा फुलवरिया ईद मनाने गए थे। सोमवार की अलसुबह उनके भाई ने घटना की जानकारी दी। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि चोरों ने मेनगेट समेत चार तालों को तोड़कर करीब 2 लाख रुपये समेत आठ लाख के जेवर पार कर दिए। उन्होंने इस बाबत अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

कमरे को बाहर से किया बंद, तीन लाख की चोरी :
 चोरों ने रविवार रात अहियापुर के भिखनपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुन्ना कुमार के घर को निशाना बनाया। जिस कमरे में प्रॉपर्टी डीलर व उनका परिवार सो रहा था। चोरी से पहले चोरों ने उसे बाहर से बंद कर दिया।  इसके बाद 35 हजार रुपये समेत तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इस बाबत मुन्ना ने अहियापुर थाने में एफआईआर करायी है। उन्होंने मोहल्ले के एक युवक पर शक जताया है। बताया कि घटना के बाद से युवक मोहल्ला छोड़कर भाग गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के  लिए छापेमारी कर रही है।

50 हजार का सामान साफ :
चोरों ने रविवार की रात भिखनपुर निवासी मो. अंसारी राजा के घर को भी निशाना बनाया। कुछ गिरने की आवाज पर गृहस्वामी जग गए। हालांकि चोर 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।। इस बाबत राजा ने अहियापुर थाने में एफआईआर करायी है। बताया कि रात करीब एक बजे कुछ गिरने की आवाज आयी। उठकर देखा तो सामान विखरा हुआ था। घर का दरवाजा भी खुला हुआ था।

शांति बिहार कॉलोनी में सैनिक के घर चोरी :
सदर थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में चोरों ने नायक सूबेदार अमरेश कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया। इनके घर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये व दो लाख के गहने उड़ा दिया। सदर पुलिस ने अमेरश की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। अमरेश ने बताया कि वह एक माह की छुट्टी पर आए थे। चोर उनके घर के पहले तल पर वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें