ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनिगम प्रशासन ने बनाया चार आश्रय स्थल

निगम प्रशासन ने बनाया चार आश्रय स्थल

रजवाड़ा में बांध टूटने से शहर में पानी घुसने के बाद नगर निगम अलर्ट हो गया है। शहर के 12 वार्डों के एक दर्जन से अधिक मोहल्ले में पानी घुस गया है। इसको लेकर निगम प्रशासन ने बुधवार को चार आश्रय स्थल...

निगम प्रशासन ने बनाया चार आश्रय स्थल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 23 Aug 2017 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

रजवाड़ा में बांध टूटने से शहर में पानी घुसने के बाद नगर निगम अलर्ट हो गया है। शहर के 12 वार्डों के एक दर्जन से अधिक मोहल्ले में पानी घुस गया है। इसको लेकर निगम प्रशासन ने बुधवार को चार आश्रय स्थल बनाया है। फैसले के अनुसार, वार्ड संख्या-14, 15, 16, 17, 41, 42, 43, 45, 46, 47, 48 एवं 49 में बाढ़ का पानी घुस रहा है। इसको लेकर निगम में चार स्कूलों को आश्रय स्थल बनाया है। नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार मारवाड़ी हाई स्कूल को वार्ड 14,15,16,17, 45, जिला स्कूल को 47, 48, 49, रामबाग ट्रेनिंग कॉलेज को वार्ड 46, आवेदा हाई स्कूल को वार्ड 41, 42 एवं 43 का आश्रय स्थल बनाया गया है। यहां एक दर्जन से अधिक निगम कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी को 24 घंटे रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी करनी है। इससे पूर्व सुबह में मेयर सुरेश कुमार व नगर आयुक्त ने रामबाग चौरी, मालीघाट, जेल रोड, बेला, अखाड़ाघाट, आश्रम घाट, सीढ़ी घाट का निरीक्षण किया। वहीं, पानी टैंक उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें