ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुररसायन शास्त्री प्रो. रामनंदन प्रसाद सिन्हा का निधन

रसायन शास्त्री प्रो. रामनंदन प्रसाद सिन्हा का निधन

सरैया प्रखंड के चोचहां गांव निवासी प्रसिद्ध ससायन शास्त्री प्रो. रामनंदन प्रसाद सिन्हा का सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके रांची स्थित आवास पर निधन हो गया। उन्होंने सन् 1952 से 57 तक लंदन में...

रसायन शास्त्री प्रो. रामनंदन प्रसाद सिन्हा का निधन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 14 Aug 2017 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सरैया प्रखंड के चोचहां गांव निवासी प्रसिद्ध ससायन शास्त्री प्रो. रामनंदन प्रसाद सिन्हा का सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके रांची स्थित आवास पर निधन हो गया। उन्होंने सन् 1952 से 57 तक लंदन में एमएससी और पीएचईडी की पढ़ाई पूरी की थी। लंदन के वर्कबेक कॉलेज में अध्यापन के बाद वे रांची विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में ज्वाइन किए। सनातकोत्तर विभाग में अध्यापन और कई कॉलेज में प्राचार्य रहते हुए प्रो. सिन्हा ने रसायन शास्त्र की सात किताबें लिखीं। उनके निर्देशन में पांच दर्जन छात्रों ने पीएचडी किया। पिछले तीन साल से अस्वस्थ चल रहे प्रो. सिन्हा अपने पीछे एक मात्र संतान डॉ. विजय सुमन को छोड़ गए हैं। डॉ. विजय सुमन ने बताया कि मंगलवार की सुबह रांची के मुक्ति धाम में प्रो. रामनंदन प्रसाद सिन्हा का दाह संस्कार होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें