केंद्र सरकार के कामों की सराहना
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को श्री मोहन उच्च विद्यालय सिमरा में हुई। इसमें मंडल प्रभारी रामाधार ने पार्टी के विस्तार व मजबूती के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील...
Center,MuzaffarpurSat, 27 May 2017 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को श्री मोहन उच्च विद्यालय सिमरा में हुई। इसमें मंडल प्रभारी रामाधार ने पार्टी के विस्तार व मजबूती के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। पूर्व विधायक वीणा देवी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व में केंद्र सरकार कई ऐतिहासिक कार्य कर रही है। इससे दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है। केंद्र की नीतियों से प्रभावित होकर वंचित तबका भी पार्टी में जुड़ने को तैयार है। मौके पर जिलामंत्री राजकिशोर, रजनीश कुमार, मंजू चौधरी, अशोक कुमार, मनटुन थे। संचालन संजय कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मोनू कुशवाहा ने किया।