ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरस्वतंत्रता दिवस को लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को रेल डीएसपी स्मिता सुमन जंक्शन पहुंची। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को डॉग स्क्वायड...

स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अलर्ट
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 11 Aug 2017 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को रेल डीएसपी स्मिता सुमन जंक्शन पहुंची। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को डॉग स्क्वायड की मदद से सभी प्रमुख ट्रेनों की जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जंक्शन से गुजरने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। शराब के मामलों में अनुसंधान तेज करने तथा गिरफ्तारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। डीएसपी ने आरपीएफ एवं रेलवे के साथ समन्वय बनाने पर जोर दिया। मौके पर इंंस्पेक्टर थाना अध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें