ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरइलाज के दौरान महिला की मौत

इलाज के दौरान महिला की मौत

सदर अस्पताल में शनिवार को हवेली खड़गपुर के छोटकी हथिया निवासी संजय साह की पत्नी रूबी देवी की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतका के पति संजय साह ने बताया कि 20 सितंबर को वह घर पर ही गिर गयी और बेहोश हो...

इलाज के दौरान महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 23 Sep 2017 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर अस्पताल में शनिवार को हवेली खड़गपुर के छोटकी हथिया निवासी संजय साह की पत्नी रूबी देवी की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतका के पति संजय साह ने बताया कि 20 सितंबर को वह घर पर ही गिर गयी और बेहोश हो गयी। उसे इलाज के लिए खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उसका पिछले तीन दिनों से इलाज चल रहा था। लेकिन उसे होश नहीं आया और शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी। वह अपने पीछे पांच पुत्री को छोड़ गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें