ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरराजद की रैली में शामिल होगी सपा

राजद की रैली में शामिल होगी सपा

समाजवादी पार्टी जिला इकाई ने रविवार को रामदेव सिंह यादव साइंस कालेज में बैठक कर राजद द्वारा आहूत भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने का निर्णय लिया है। साथ ही छात्रा सोनी की मौत के जिम्मेवार...

राजद की रैली में शामिल होगी सपा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 20 Aug 2017 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी जिला इकाई ने रविवार को रामदेव सिंह यादव साइंस कालेज में बैठक कर राजद द्वारा आहूत भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने का निर्णय लिया है। साथ ही छात्रा सोनी की मौत के जिम्मेवार चिकित्सकों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग जिला पुलिस प्रशासन से की है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने की। श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 27 अगस्त को पटना में होने वाली रैली में भाग लेने की बात कहीं। महज तीन वर्षों में ही भाजपा सरकार ने देश का विध्वंस कर दिया है। इसे देखते हुए सपा जिला इकाई ने सैकड़ों की संख्या में रैली में पहुंचने का निर्णय लिया है। श्री यादव ने कहा कि सपा जल्द ही जिले के थाने को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए आंदोलन चलायेगी। प्रधान महासचिव मनोज मधुकर ने कहा कि मुंगेर में मरीजों का शोषण हो रहा है। मो. आजम, अमरशक्ति, सुरेन्द्र महतो, अशोक भारत,रामनाथ राय, संजय पटवा, मो. जहांगीर, नकुल यादव, मो.सोहैल, सुधीर यादव, संजय यादव, राज कुमार शर्मा, नीरज यादव, त्रिदेव सिंह, रूपेश कुमार, रामानंद यादव, सुनील साह, गोपाल वर्मा, कुमार प्रभाकर, मनोज क्रांति मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें