ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरबदहाल शिक्षा के खिलाफ आक्रोश मार्च

बदहाल शिक्षा के खिलाफ आक्रोश मार्च

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से बुधवार को शिक्षा बचाओ आक्रोश मार्च निकाला गया। दिलीप धर्मशाला से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाले गये। आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर...

बदहाल शिक्षा के खिलाफ आक्रोश मार्च
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 28 Jun 2017 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से बुधवार को शिक्षा बचाओ आक्रोश मार्च निकाला गया। दिलीप धर्मशाला से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाले गये। आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च में शामिल लोग मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा कॉपी मूल्यांकन की उच्चस्तरीय जांच नहीं कराये जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कलेक्ट्रेट के पास आयोजित सभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नचिकेता मंडल ने कहा कि जब तक इंटर के कॉपियों का फिर से मूल्यांकन नहीं हो जाता है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के 12 वर्षो में स्कूली शिक्षा चौपट हो गई है। मेधावी छात्र फेल हो रहे हैं और पास नहीं करने वाले टॉपर हो रहे हैं। इससे बिहार की छवि देशभर में धूमिल हुई है। कॉपी मूल्यांकन में धांधली के बाद अब स्कू्रटनी के नाम पर परीक्षार्थियों का आर्थिक दोहन किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री के गलत निर्णय और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (उच्चतर माध्यमिक) की गलतियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पर रहा है। सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेंदू राय, प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रविकांत झा, प्रदेश संगठन सचिव सुधीर मंडन, युवा प्रकोष्ठ के महासचिव मुनीलाल मंडल आदि ने भी सभा को संबोधित किया। सभा के बाद एक शिष्टमंडल डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मार्च में जिलाध्यक्ष जीवन श्रीवास्तव, उत्तम कुमार भारद्वाज, कुंदन कुमार कुशवाहा, मो. इनायत, मनोज गुप्ता, मो. शमसाद अली, श्याम कुमार सिंह, कुमार सन्नी, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें