ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमेयर व उपमेयर को नहीं मिल रहा चार्ज

मेयर व उपमेयर को नहीं मिल रहा चार्ज

मेयर की कुर्सी के लिए छिड़े जंग के कारण मुंगेर नगर निगम का बंटाधार हो रहा है। नगर निगम की पूर्व मेयर कुमकुम देवी द्वारा अबतक वर्तमान मेयर रूमा राज को कार्यालय का चार्ज नहीं दिया गया है। ऐसे में...

मेयर व उपमेयर को नहीं मिल रहा चार्ज
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSun, 24 Sep 2017 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मेयर की कुर्सी के लिए छिड़े जंग के कारण मुंगेर नगर निगम का बंटाधार हो रहा है। नगर निगम की पूर्व मेयर कुमकुम देवी द्वारा अबतक वर्तमान मेयर रूमा राज को कार्यालय का चार्ज नहीं दिया गया है। ऐसे में नगर निगम के कार्यों की सही से समीक्षा नहीं हो पा रही है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। एक पूर्व और एक वर्तमान मेयर के बीच इसे अहम की लड़ाई ही कहें कि अबतक पत्राचार करने के बाद भी पूर्व मेयर से इस बारे में कोई जवाब नगर निगम को नहीं दिया गया है। मेयर कार्यालय में रखा गया एक गोदरेज आलमीरा लॉक है। इस आलमीरा में कौन-कौन से कागजात हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं इस आलमीरा पर अब वर्तमान मेयर ने अपने नाम का बैनर चिपका दिया है। यही हाल डिप्टी मेयर का है। वर्तमान डिप्टी मेयर को भी पूर्व डिप्टी मेयर बेबी चंकी ने चार्ज नहीं दिया है। ऐसे में उनके कार्यालय में रखी आलमीरा भी बंद है। मेयर रूमा राज ने कहा कि उन्हें पूर्व मेयर से चार्ज नहीं मिला है। इसके लिए पत्राचार किया गया है। पूर्व मेयर कुमकुम देवी ने कहा कि नगर आयुक्त से बात की थी लेकिन, उन्हें कहा गया कि जनप्रतिनिधियों को कोई चार्ज नहीं देना होता है। बंद गोदरेज खुलवाने के लिए एक कर्मचारी प्रतिनियुक्त करने की भी बात नगर आयुक्त से कही थी लेकिन, कोई पहल नहीं हो सकी है। डिप्टी मेयर सुनील राय ने कहा क उन्हें भी कार्यालय का चार्ज नहीं मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें