ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरखड़गपुर नपं की मुख्य पार्षद बनीं दीपा

खड़गपुर नपं की मुख्य पार्षद बनीं दीपा

हवेली खड़गपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद की कुर्सी पर एकबार फिर दीपा केशरी ने कब्जा जमाया। अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव कराया गया। दीपा...

खड़गपुर नपं की मुख्य पार्षद बनीं दीपा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 09 Jun 2017 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

हवेली खड़गपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद की कुर्सी पर एकबार फिर दीपा केशरी ने कब्जा जमाया। अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव कराया गया। दीपा केशरी ने निवर्तमान मुख्य पार्षद निर्मला देवी को 7 के मुकाबले 10 वोटों से पराजित कर मुख्य पार्षद निर्वाचित हुई। दीपा केशरी दूसरी बार नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बनीं हैं। उपमुख्य पार्षद पद के लिए कराये गये चुनाव में कांटे का मुकाबला हुआ। शंभू केशरी ने विनय झा को मात्र एक मत से पराजित कर उपमुख्य पार्षद पद पर कब्जा जमाया। शंभू केशरी को 9 जबकि विनय झा को 8 मत प्राप्त हुए। इसके पूर्व 18 पार्षदों में से उपस्थित 17 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वार्ड संख्या 7 की वार्ड पार्षद सीता देवी बीमारी की वजह से मुख्यालय से बाहर थीं, लिहाजा चुनाव से अनुपस्थित रहीं। निर्वाची पदाधिकारी संजीव कुमार, तारापुर एसडीओ शैलेन्द्र कुमार भारती व जमुई डीटीओ दिलीप कुमार की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। मुख्य पार्षद दीपा केशरी व उपमुख्य पार्षद शंभू केशरी के समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें