ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीपकड़ीदयाल का भंग हो गया सड़क संपर्क

पकड़ीदयाल का भंग हो गया सड़क संपर्क

मोतिहारी व पकड़ीदयाल के बीच मधुबनी अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र के निकट बाढ़ के पानी के दबाव के कारण करीब 100 फुट में सड़क टूट गयी। जिससे पकड़ीदयाल का जिला मुख्यालय मोतिहारी से संपर्क टूट गया। वहीं, इस पथ...

पकड़ीदयाल का भंग हो गया सड़क संपर्क
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 19 Aug 2017 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

मोतिहारी व पकड़ीदयाल के बीच मधुबनी अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र के निकट बाढ़ के पानी के दबाव के कारण करीब 100 फुट में सड़क टूट गयी। जिससे पकड़ीदयाल का जिला मुख्यालय मोतिहारी से संपर्क टूट गया। वहीं, इस पथ में वाहनों का परिचालन भी पूरी तरह बाधित हो गया है। पकड़ीदयाल से मोतिहारी आने के लिए लोगों को चकिया होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इधर, मोतिहारी प्रखंड के अधिकांश पंचायत बाढ़ प्रभावित हो गये हैं। बीडीओ अश्विनी कुमार के अनुसार प्रखंड के बरियारपुर, रुलही व चंद्रहियां को छोड़ शेष सभी17 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। इधर, मोतिहारी प्रखंड के अमर छतौनी, पतौरा,बासमनपुर,बक्सा ,हरियन छपरा, कमेटी चौक आदि क्षेत्र पूरी तरह बाढ़ प्रभावित हैं। यहां लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। शहर के नये क्षेत्रों में फैला बाढ़ का पानी मोतिहारी। शहर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक शहर के कुल 38 में 18 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हो गये हैं। एक ओर जहां अन्य प्रभावित वार्डों में बाढ़ की स्थिति यथावत बनी हुई है। वहीं, शहर के कुछ नये क्षेत्रों में भी पानी फैल गया है। वार्ड नंबर 22 ,32 व 35 के मोहल्ले में पानी फैलना शुरू हो गया है। वार्ड 32 के चिकनी घाट,ब्रह्मबाबा स्थान, रेलवे लाइन स्मारक मोहल्ले में पानी फैल रहा है। वार्ड 22 के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वार्ड नंबर 27 के बलुआटाल के कुशवाहा नगर,आजाद नगर, एकौना आदि मोहल्ले बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गये हैं। लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। बाढ़ के कारण शहर का वार्ड नंबर 1, 2, 4,12, 13,14,15,16,17,18, 22,23,24 ,26, 27,32,34 व 35 के मोहल्ले प्रभावित हैं। कोल्हुअरवा व नकछेद टोला में बाढ़ की है भयावह स्थिति: शहर के कोल्हुअरवा व नकछेद टोला मोहल्ले में बाढ़ की स्थिति सर्वाधिक भयावह है। सबसे खराब स्थिति वार्ड नंबर 4 के नकछेद टोला की है। यहां पांच से छह फुट तक पानी बह रहा है। यहां कंधे तक पानी है। लोगों के घरों में पानी फैला हुआ है। छोटे बच्चे घर से नहीं निकल रहे। घरों की छतों व अन्य ऊंचे स्थानों पर लोग शरण लिये हुए हैं। कई लोग राहत कैंप में रह रहे हैं। वार्ड नंबर 2 के कोल्हुअरवा मोहल्ला व सड़क जलमग्न है। वार्ड 32 के पूर्व पार्षद राय रोहित शर्मा के अनुसार उनके वार्ड के चिकनी घाट,ब्रह्मबाबा स्थान,रेलवे लइन स्मारक आदि मोहल्ले में पानी फैल रहा है। नगर परिषद चला रहा राहत कार्य: नगर परिषद की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार राहत कार्य जारी है। भोजन तैयार कर राहत कैंप में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाया जा रहा है। भवानीपुर जीरात के विवाह भवन व आईएमए भवन में भोजन तैयार किया जा रहा है। भवानीपुर जीरात में उप मुख्य पार्षद रविभूषण व पार्षद संजीव सिंह की देखरेख में भोजन तैयार हो रहा है। उप मुख्य पार्षद रविभूषण व पार्षद संजीव सिंह के अनुसार पूरी व सब्जी दोनों समय चार-चार हजार लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, एक हजार लोगों को चूड़ा-मीठा उपलब्ध कराया गया। पूर्व निर्धारित जगहों के अलावे वार्ड 35 में आंगनबाड़ी केन्द्र को कैंप बनाया गया है। राहत सामग्री तैयार करने में टैक्स दारोगा अजय गुप्ता, शेखर कुमार,प्रफुल्ल कुमार आदि लगे हैं। बाढ़ से सड़क टूटी, जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा: बनकटवा । बाढ़ से सड़क टूटने से प्रखंडवासी परेशान हैं।बनकटवा से मोतिहारी मुख्य सड़क गोला पकड़िया में 40 फीट बाढ़ की तेज धारा में बह गयी है और 20 फीट गहरा हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें