ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीपीपराकोठी में बाढ़ राहत के लिए एनएच जाम

पीपराकोठी में बाढ़ राहत के लिए एनएच जाम

राहत सामग्री को लेकर बरकुरवा के आक्रोशित ग्रामीणों ने इस्टवेस्ट कॉरिडोर को रविवार को जाम कर दिया। जिससे एनएच पर घंटों आवागमन बाधित रहा। आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ...

पीपराकोठी में बाढ़ राहत के लिए एनएच जाम
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीMon, 21 Aug 2017 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

राहत सामग्री को लेकर बरकुरवा के आक्रोशित ग्रामीणों ने इस्टवेस्ट कॉरिडोर को रविवार को जाम कर दिया। जिससे एनएच पर घंटों आवागमन बाधित रहा। आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि बाढ़ की विभीषिका से लोग त्रस्त हैं। वहीं प्रशासन उनकी सुधि नहीं ले रहा है। इस गांव को बाढ़ ग्रस्त की सूची से ही गायब कर दिया गया है। ग्रामीण हेमंत कुमार, सुनील पटेल, अवधेश प्रसाद, नागेंद्र पटेल, गुंजन कुमार, पुरुषोत्तम पटेल, मंजय पटेल, नाजिरुदीन, अवधेश सिंह, सुभाष ठाकुर, विजय राय, अखिलेश पटेल, अखिलेश राय ने आरोप लगाया कि दक्षिण ढेकहां, हथियाही, चक्रधेय, वाटगंज, कसवा, झखरा, सलेमपुर के हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। उनको खाने की सामग्री उपलब्ध कराना तो दूर, सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने व प्लास्टिक तक उपलब्ध नहीं कराने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। बीडीओ रितेश कुमार, सीओ ललित कुमार झा, थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, पीओ प्रशांत मोहन ठाकुर के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया। बाढ़ पीड़ितों में राहत वितरण :मेहसी । हरपुरनाग पंचायत में बाढ़ से प्रभवित सराय बनवारी व रंगरेज छपरा में शनिवार को पैक्स अध्यक्ष पुष्पंत कुमार सिंह व पूर्व मुखिया लक्ष्मण प्रसाद ने राहत सामग्री का वितरण किया । इसमें देवनाथ पटेल, प्रभु पासवान,संजय कुमार, ,अशोक पटेल, विजय कुमार शर्राफ ,यादव लाल साह, जनार्धन सिंह आदि शामिल थे। (निसं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें