गांधी मैदान की ओर मुंड़ी सभी सड़कें
बुधवार सुबह के 4:30 बजे। शहर की सड़कों पर अनोखा नजारा था। लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि मानो शहर की सभी सड़कें आज गांधी मैदान ही जा रही थीं। योग गुरु बाबा रामदेव के गांधी मैदान में...
बुधवार सुबह के 4:30 बजे। शहर की सड़कों पर अनोखा नजारा था। लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि मानो शहर की सभी सड़कें आज गांधी मैदान ही जा रही थीं। योग गुरु बाबा रामदेव के गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर में शामिल होने के लिए लोगों का सड़कों पर तांता लगा था। अहले सुबह से ही लोग महिलाओं व बच्चों के साथ गांधी मैदान के लिए निकलना शुरू हो गये थे। सबके हाथों में चादर,तौलिया अथवा प्लास्टिक थे। बड़ी संख्या में लोग पैदल जा रहे थे। तो कई दो पहिया व चार पहिया वाहनों से निकल गये थे। वाहनों की हेड लाइट से सड़कें चकाचौंध हो रही थीं। पतंजलि के सदस्य गांधी मैदान व उसके आसपास चारो ओर फैल कर व्यवस्था को नियंत्रित करने में लगे थे। खराब मौसम से भी उत्साह पर नहीं पड़ा असर: पिछले दो दिनों से खराब मौसम को देखते हुए योग शिविर पर इसका असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही थी। हालांकि गुरुवार सुबह में आसमान में बदली छायी हुई थी। कभी-कभार हल्की बूंदाबांदी भी हो जाती । इसके बावजूद लोगों के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। लोग खराब मौसम की परवाह किये बिना योग शिविर में डटे रहे।