ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीटूटी सड़कों की शुरू हुई मरम्मत

टूटी सड़कों की शुरू हुई मरम्मत

जिले में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर जारी है। हर प्रखंड में टूटी सड़कों को मोटरेबल बनाया जा रहा है। डीएम ने कार्यपालक अभियंताओं को जिले में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तलब...

टूटी सड़कों की शुरू हुई मरम्मत
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 21 Aug 2017 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर जारी है। हर प्रखंड में टूटी सड़कों को मोटरेबल बनाया जा रहा है। डीएम ने कार्यपालक अभियंताओं को जिले में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तलब की। विभागवार सड़कों की स्थिति और उसपर यातायात बहाल करने के लिए कार्रवाई करने को कहा है। लौकही प्रखंड में भूतहा-महादेवमठ सड़क पर घोरदह नदी का डायवर्सन को दुरूस्त किया जा रहा है। औराहा के भटाचौरा रोड की मरम्मति पूरी कर ली है। अन्य कई सड़कों पर काम चल रहा है। डीएम ने कहा कि सबसे पहले हर प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने का काम करना है। उसके बाद प्रखंड को पंचायतों से जोड़ने को कहा गया है। कई पथों पर निर्माण कार्य चल रहा है। एसएसबी कैंप राजनगर, बेल्हवार-परिहारपुर पथ में चंचल झा भट्टा के समीप एन्टी इरोजन का कार्य कराया जा रहा है। अन्य जगहों पर पानी घटने का इंतजार हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें