ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायट्रेन से कटकर एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

ट्रेन से कटकर एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

दो अलग अलग हुए रेल हादसे में रविवार को एक यात्री की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनो घटना किऊल स्टेशन की है। लगभग 12 घंटे की देरी से किऊल पहुंची 13006 डाउन पंजाब मेल से कट कर मौत हो...

ट्रेन से कटकर एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSun, 24 Sep 2017 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दो अलग अलग हुए रेल हादसे में रविवार को एक यात्री की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनो घटना किऊल स्टेशन की है। लगभग 12 घंटे की देरी से किऊल पहुंची 13006 डाउन पंजाब मेल से कट कर मौत हो गई। प्लेटफॉर्म संख्या चार से खुलने बाद यात्री के चढने के प्रयास में पैर फिसल गया एवं ट्रेन से कट कर शरीर के दो टूकड़े हो गए। जीआपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक यात्री उत्तर प्रदेश के भदोही का रहने वाला था। वह अपने परविार के साथ हावड़ा जा रहा था। ट्रेन के किऊल में रूकने पर पानी के लिए उतरा था। इसी बीच ट्रेन खुल गई। चलती हुई ट्रेन में चढने के क्रम में यह हादसा हुआ। दूसरी घटना सुबह 9.30 के आस पास हुई। 18622 अप पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में भीड़ होने के कारण यात्री जब तक ट्रेन से उतरते तब तक ट्रेन चल चुकी थी। चलती हुई ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री ट्रेन के नीचे चला गया। यात्री का बांया पैर कट गया। गंभीर रूप से घायल यात्री का रेलवे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। डा. आलोक कुमार ने बताया कि 72 वर्षीय यात्री महादेव तांती डुमरिया बांका जिले का रहने वाला है। दुर्गा पूजा की छ़ट्टी पर यात्री अपने पोते को लाने शेखपुरा जाने के लिए किऊल उरते थे। उनका पोता शेखपुरा जवाहर नवोदय विद्यालय में पढता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें