सात निश्चय योजनाओं को घर-घर पहुंचाए
Carry seven decision-making schemes home-to-house हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में किसानों के क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार विमर्श एवं उसके समाधान को लेकर जदयू किसान प्रकोष्ट की...
Carry seven decision-making schemes home-to-house हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में किसानों के क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार विमर्श एवं उसके समाधान को लेकर जदयू किसान प्रकोष्ट की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव आर्य ने किया। बैठक में हलसी प्रखंड अध्यक्ष पंकज सिंह के दादा का निधन होने पर कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सर्वव्यापक लोक कल्याणकारी योजना के तहत सात निश्चय योजना चलाई जा रही है। योजना को घर घर तक पहुंचाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंसूबे को सफल करने संकल्प सभी कार्यकर्ता ने लिया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाते हुए उत्पन्न समस्याओं को दूर करने का विचार विमर्श किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चले गांव की ओर नारा के तहत हर खेत में सिंचाई सेवा के तहत पानी पहुंचाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही पार्टी की अगली बैठक गेरूआ पुरसंडा में करने का निर्णय लिया गया। आगामी कार्यक्रम में समाजसेवी प्रशांत कौशल, राजीव रंजन कुमार, प्रखंड कार्यकारणी सदस्य मुकेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, धनुषधारी राम, कृष्णंनदन प्रताप, विन्देश्वरी राउत, विरेन्द्र महतो, साधू शरण महतो, मो. इफ्तेयार आलम, संजय कुमार, कामेश्वर चंद्रवंशी, राज कुमार राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।