ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकर्मियों की कमी, खुद कागज ढूंढते है आवेदक

कर्मियों की कमी, खुद कागज ढूंढते है आवेदक

कोचाधामन प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय में कर्मी की कमी का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार दिन के करीब 11 बजे तक अंचल कार्यालय मे पदस्थापित 04 कर्मी में से एक भी कर्मी मौजूद...

कर्मियों की कमी, खुद कागज ढूंढते है आवेदक
हिन्दुस्तान टीम,कोसीWed, 19 Jul 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कोचाधामन प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय में कर्मी की कमी का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार दिन के करीब 11 बजे तक अंचल कार्यालय मे पदस्थापित 04 कर्मी में से एक भी कर्मी मौजूद नही थे। जिस कारण कार्यालय पहंुचने वाली जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मी के कमी / कार्यालय में नही रहने के कारण विभिन्न कार्यो से अंचल आने वाले लाभुक स्वयं अपना कागज खोजने को विवश है। अंचल कार्यालय पहुंचे मो. तैयब बालानगर, राजा सिंह हिम्मतनगर, गुल सनोवर कोचाधामन, मोहन सिंह रसुलगंज, अब्दुल सलाम चुराकुट्टी, मो. तस्लीम डहुआबारी सहित कई लोगो ने बताया कि 11 बजे तक अंचल कार्यालय में एक भी कर्मी नही पहंुचे थे। जिस कारण लोगो अपना कागज स्वयं खोजने को विवश है। कार्यालय में कर्मियों की कमी /समय से कार्यालय में नहीं पहंुचने के कारण प्रखंड क्षेत्र की जनता का काम समय पर नही हो पा रहा है। लाभुक कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश है। इस बाबत कोचाधामन सीओ ओम प्रकाश भगत ने बताया कि बड़ा बाबू एसडीओ आफिस गए हैं। नाजिर बाबू नाव लाने किशनगंज गए है। सहायक बिल लेकर किशनगंज गए हैं तथा चपरासी डाक लेकर किशनगंज गए है। जिस कारण अंचल कार्यालय में नही थे। स्थानीय लोग बताते है कि प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय के अधिकांश पदाधिकारी व कर्मी कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में नही रहते है। अधिकांश पदाधिकारी कर्मी प्रतिदिन बहादुरगंज व किशनगंज से आना जाना करते है। जिससे भी प्रखंड का कार्य प्रभावित होता है। प्रखंड के बड़े पदाधिकारी को लाने सरकारी गाड़ी जाती हैं जिससे सरकारी राशि का खर्च भी बढ़ता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए प्रखंड व अंचल कार्यालय में कर्मियों की कमी दूर करने व कार्यालयों में कर्मियों की ससमय उपस्तिथि सुनिश्चित करने की मांग की ताकि कर्मियों की कमी व लेटलतीफी का खामियाजा प्रखंड कार्यालय पहंुचने वाले लाभुको को भुगतना ना पड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें