ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारभारत-बांग्लादेश सीमा पर अधिकारियों की बैठक

भारत-बांग्लादेश सीमा पर अधिकारियों की बैठक

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेश बार्डर गार्ड के अनुरोध पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल के 139वीं वाहिनी व बांग्लादेश बार्डर गार्ड 30वीं वाहिनी के बीच कमाडेंट स्तरीय बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक...

भारत-बांग्लादेश सीमा पर अधिकारियों की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,कोसीTue, 18 Jul 2017 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेश बार्डर गार्ड के अनुरोध पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल के 139वीं वाहिनी व बांग्लादेश बार्डर गार्ड 30वीं वाहिनी के बीच कमाडेंट स्तरीय बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर परस्पर सहयोग, सीमा पर होने वाली पशु तस्करी की रोकथाम आदि बिन्दुओं पर दोनो देशों के अधिकारियों के बीच चर्चा की गई। बैठक के दौरान दोनों देश के अधिकारियों ने हर संभव मदद की बात दोहराई। बैठक में भारत की तरफ से द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहन समादेष्टा अशोक दुबे, उप समोदष्टा जे एस चौहान, सहायक समादेष्टा ओम प्रकाश, सहायक समादेष्टा प्रमोद कुमार के साथ अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। बांग्लोदश बार्डर गार्ड की 30 वाहिनी की तरफ से लेफनेंट कर्नल खाण्डेमुल बशर, असिस्टेंट डायरेक्टर अबुल हाशिम, समस्त कम्पनी कमाण्डर व कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की समाप्ति के समय एक दूसरे को प्रतिकात्मक गिफ्ट प्रदान किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें