ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियाशिक्षकों के हित में संघर्ष का लिया संकल्प

शिक्षकों के हित में संघर्ष का लिया संकल्प

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की शनिवार को हुई बैठक में शिक्षकों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। संघ के नेताओं ने कहा कि शिक्षकों के हक हकूक की लड़ाई में वे लोग कभी पीछे नहीं...

शिक्षकों के हित में संघर्ष का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याSat, 29 Jul 2017 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की शनिवार को हुई बैठक में शिक्षकों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। संघ के नेताओं ने कहा कि शिक्षकों के हक हकूक की लड़ाई में वे लोग कभी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर सदर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से पंकज राय को अध्यक्ष चुना गया। आदित्य कुशवाहा को प्रखंड सचिव चुना गया। प्रखंड संयोजक के रुप में अमलेन्द्र पासवान व उप संयोजक के रुप में अमरजीत पटेल चुने गए। उपाध्यक्ष के रुप में पिंकी कुमारी, मुकेश कुमार व रंजीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव के पद पर पंकज कुमार, ज्योति कुमारी, नफीस अहमद चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर पुरूषार्थ व उपकोषाध्यक्ष के रुप में यासमीन बानो चुने गए। अनुशासन समिति सदस्य के रुप में दिलीप चौधरी का चयन किया गया। विधि सलाहकार की जिम्मेदारी अर्जुन प्रसाद यादव को दी गई। कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सहनी, मनोज कुमार, मो. अकबर, अमित कुमार, नंदकिशोर शर्मा, माला कुमारी, नारायण कुमार, प्रवीण शंकर, राजीव कुमार, क्रांति चन्द्र सिंह व संजय कुमार जिम्मेदारी दी गई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष डा. नंदन यादव, सचिव मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वसी आलम, श्यामनंदन, जवाहन सिंह, राकेश, अभय कुमार, प्रभाष कुमार कर्ण, रविश कुमार, अजय चौरसिया ने कहा कि शिक्षकों को 7 वें वेतन निर्धारण व स्नातक प्रोन्नति कराने का काम किया जाएगा। मौके पर अलौली प्रखंड सचिव सुबोध कुमा, ज्योति कुमारी, सुमन कुमार, सना उल्लाह, मलकिशोर, सुबल, तेजनारायण , मो. अब्दुल जब्बार, मृदुला कुमारी , वर्षा रानी, ममता कुमारी, पल्लवी , नूतन आदि शिक्षिक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें