ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारएनडीए ने जदयू को बतायी उसकी औकात : तारिक अनवर

एनडीए ने जदयू को बतायी उसकी औकात : तारिक अनवर

सांसद तारिक अनवर ने गुरुवार को मीडिया को संबोशित करते हुए गामी टोला स्थित राष्ट्रवादी भवन में कहा कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल है। इसलिए वो अभी जो भी सरकार में शामिल है पर गठबंधन पर कृपा कर रही है।...

एनडीए ने जदयू को बतायी उसकी औकात : तारिक अनवर
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारThu, 07 Sep 2017 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसद तारिक अनवर ने गुरुवार को मीडिया को संबोशित करते हुए गामी टोला स्थित राष्ट्रवादी भवन में कहा कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल है। इसलिए वो अभी जो भी सरकार में शामिल है पर गठबंधन पर कृपा कर रही है। जदयू को उम्मीद थी कि मंत्री मंडल में शामिल किया जायेगा लेकिन मोदी जी ने एनडीए में जदयू को उनकी औकात का एहसास कराया है। उन्होंने कहा कि मंत्री मंडल विस्तार के सवाल पर सांसद ने कहा कि राक्षामंत्री पहली बार सांसद बनी। उन्हें डायरेक्ट रक्षा मंत्री बना दिया गया है जो कि इनको इसका अनुभव भी हनीं है। रक्षा मंत्रालय बहुत ही गंभीर मंत्रालय है। रक्षा मंत्री बुद्धिजीवी हो सकती है। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। आने वाले अगले दो सालों में रक्षा सौदा का डील होने वाला है। इसलिए मोदी जी ने अंगुठा छाप रक्षा मंत्री बनाया है जिन्हें इन सब विभागों पर कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री जी ने देश का पार्ट टाईम रक्षा मंत्री बनाया था। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह फैल है। इसका सीधा उदाहरण 2014 चुनाव के समय जो-जो नारा दिया गया है। अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। नोटबंदी से कालेधन, नकली नोट, आंतकवाद, उग्रवाद को रोकना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नोटबंदी का परिणाम आरबीआई का रिपोर्ट में खुलासा हो चुका है। अर्थशास्त्री का भी बयान आ रहा है कि इससे सिर्फ कारपारेट घराना को ही लाभ हुआहै। मध्यवर्गीय परिवार, नीचले स्तर एवं किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ है। जीडीपी विकास दर 5.9 से भी कम हो गई है। आगे क्या होगा कहना बेहद ही मुश्किल है। देश कमजोर हो रहा है। बेरोजगारों की संख्या बढ़ बरही है। सरकार बअक कहती है कि किसानों की आर्थिक स्थिति 2022 को सुधारेगी। जबकि चुनाव के समय मोदी 100 दिन कार ही सपना दिखाते थे। एनसपी के राष्टीय महासचिव श्री अनवर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समय के अनुसार चल रहे हैं। उनको केवल कुर्सी प्यारी है। बिहार का सम्मान विकास से इन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि रेल की स्थिति बहुत ही दयनीय है। प्रभु जी का अनुभव रेलव को नहीं भया। अब पीयूष गोयल साहब से भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। रेलवे सेफ्टी के नाम पर घोटाला हुआ है। नीतीश जी को सात निश्चय तो पूरी तरह से फ्लोप है। अभी तक सात निश्चय का कोई असर नहीं दिख रहा है। आये दिन असामाजिक तत्वों द्वारा गलत हरकत किये जाने पर कहा कि राज्य सरकार, प्रशाासन को अविलंब इस प्रकार के तत्वों, अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि जिले में आयी बाढ़ ने जले के सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रति आभार प्रकट करते हैं कि बाढ़ पीड़ितों को मदद कर रहे हैं। वे सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने विषम परिस्थिति में सामाजिक कार्य जमकर किया है। मौके पर राकांपा के जिलाध्यक्ष दिलीप विश्वास, सत्यनारायण, प्रसाद, पंकज तमाखुवाला, प्रो. पीएन केसरी, डा. गोविंद तमाखुवाला, फिरोज अहमद कुरैशी, राम प्रसाद सिंह, पुतुल सिंह व राजीव चाकी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें