भाजपा नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। श्री राय ने बताया कि दौरा के क्रम में टीम ने मनसाही प्रखंड का फुलहारा पंचायत, मरंगी, एकौना,...
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। श्री राय ने बताया कि दौरा के क्रम में टीम ने मनसाही प्रखंड का फुलहारा पंचायत, मरंगी, एकौना, गोलाघाट होते हुए बरारी प्रखंड का सुखासन पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवार से मिले तथा पीड़ित परिवार को रेडिमेट भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया गया। कुछ स्थानों पर प्रशासन द्वारा भी भोजन सामग्री वितरित किये जाने की बाते उन्होंने बतायी। श्री राय ने कहा कि कई स्वयंसेवी संस्था इस राहत कार्य में जुटे हुए हैं। जिसकी पार्टी प्रशंसा करती है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राय, महामंत्री मनोज सरकार, मंत्री प्रभात कुमार, किसान मोर्चा के महामंत्री बबन सिंह, जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव, मीडिया प्रभारी मनोज झा मुख्य रुप से उपस्थित थे।