ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईट्र्रक और मैजिक वाहन के बीच हुई टक्कर एक की मौत

ट्र्रक और मैजिक वाहन के बीच हुई टक्कर एक की मौत

नवादा मुख्य मार्ग पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव के समीप शुक्रवार को ट्रक और मैजिक वाहन के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में मैजिक पर सवार एक यात्री की मौत हो गयी। जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो...

ट्र्रक और मैजिक वाहन के बीच हुई टक्कर एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमुईFri, 23 Jun 2017 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

नवादा मुख्य मार्ग पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव के समीप शुक्रवार को ट्रक और मैजिक वाहन के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में मैजिक पर सवार एक यात्री की मौत हो गयी। जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गये। दुर्घटना में सगमा गांव निवासी उदित सिंह की मौत हो गयी। वहीं घायलों में सगमा गांव निवासी विक्की सिंह, सुमीत सिंह, केसरिया कुमारी, हहैरा निवासी रामप्रवेश कुमार्र,राजो देवी, मइना निवासी महेन्द्र प्रसाद बहछा निवासी सुनीता देवी प्रमुख रूप से शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से अलीगंज अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि मइनाचातर गांव से यात्रियों को लेकर मैजिक वाहन अलीगंज बाजार जा रहा था। रास्ते में ओवरटेक करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना होते ही आसपास से लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इसकी सूचना स्थानीय थाने को भी दी गयी। सूचना पाकर थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। वहीं इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया गया। मृतक के परिजन भी पहुंचे। परिजनों के चित्कार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें