ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजमुई-लखीसराय रोड पर सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत

जमुई-लखीसराय रोड पर सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर सोनाय गांव के समीप सड़क दुर्घटना में जमुई के एक युवा अधिवक्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी स्व. सुशील प्रसाद सिन्हा का पुत्र...

जमुई-लखीसराय रोड पर सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमुईFri, 22 Sep 2017 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर सोनाय गांव के समीप सड़क दुर्घटना में जमुई के एक युवा अधिवक्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी स्व. सुशील प्रसाद सिन्हा का पुत्र रविरंजन सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। मौत की खबर सुनते ही परिवार ही नही पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार 43 वर्षीय रविरंजन सिन्हा घर में मां दुर्गा का पाठ करने के उपरांत बाइक से लखीसराय जा रहे थे। सोनाय गांव के समीप लखीसराय की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने उनके वाइक में सीधी टक्कर मार दी। नतीजतन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। टक्कर मारने के बाद पिकअप वैन का चक्का पंचर हो गया और थोड़ी ही दूर जाकर वह रूक गया। चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उनके पॉकेट में ड्राइविंग लाइसेंस को देखकर उनकी पहचान की और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये। इधर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्पर हुई,दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया। घटनास्थल पर ऐसा प्रतीत होता है कि ऑवरटेक करने के चक्कर में पिकअप वैन ने अपनी साइड में चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया इसके बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। पूर्व विधायक अजय प्रताप, पूर्व जिप अध्यक्ष राजू यादव, संतोष साव समेत बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंच गये। शव को देखकर सभी की आंखे नम हो गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें