ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईभाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प

भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प

पूर्व मंत्री बिजय प्रकाश ने कहा कि आगामी 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में राजद की प्रस्तावित भाजपा भगाओ- देश बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए राजद के सभी सिपाही अभी से ही लग जाएं। श्री प्रकाश...

भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSat, 19 Aug 2017 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मंत्री बिजय प्रकाश ने कहा कि आगामी 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में राजद की प्रस्तावित भाजपा भगाओ- देश बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए राजद के सभी सिपाही अभी से ही लग जाएं। श्री प्रकाश शनिवार को राजद कार्यालय में पार्टी कार्यकत्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने बहुत ही कम समय में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जमुई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के लिए पार्टी कार्यकत्र्ता एवं प्रचार प्रसार के लिए मीडिया का आभार जताया। पूर्व मंत्री ने कहा कि राजद की महारैली नीतीश सरकार के विनाश का आगाज करेगी। रैली के माध्यम से बिहार की जनता को मुख्यमंत्री के कारनामों से अवगत कराया जाएगा कि कैसे उन्होंने बिहार की जनता द्वारा दिए गए बहुमत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के तेज और नेतृत्व करने की क्षमता से नीतीश कुमार को डर लगने लगा था। उन्हें लगा कि तेजस्वी का राजनीतिक ग्राफ उनसे भी आगे जा रहा है। इसी बात के डर से वे सरकार गिराकर भाजपा की गोद में बैठ गए। पूर्व मंत्री ने कहा कि असली जदयू तो शरद यादव का है जो आज भी महागठबंधन के साथ है। 20 महीने के कार्यकाल में हमलोगों ने सबों को सम्मान देने का काम किया। अन्याय का विरोध किया। उन्होंने कार्यकत्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि महारैली में जमुई की भागीदारी अव्वल हो इसके लिए राजद के सभी कार्यकत्र्ता तन मन धन से लग जाएं। गांव- गांव में रैली की सफलता के लिए अभियान चलाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राम, वरिष्ठ नेता नेहाल फकरुद्दीन, पुर्व जिप अध्यक्ष मो. इरफान, जिला पार्षद मुरारी राम, युवा नेता मोहित भगत, त्रिवेणी यादव, प्रभु यादव, प्रयाग यादव, सहदेव यादव, शिबू तांती, मुखिया गीता बिंद, अंबिका यादव, संजय यादव, बिजय यादव, राजीव कुमार उर्फ रिंकू साव आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें