ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादमात्र 45 हजार किसानों से ही वसूले भू-लगान

मात्र 45 हजार किसानों से ही वसूले भू-लगान

अब तक लक्ष्य का पांच प्रतिशत ही हो पायी है वसूली जहानाबाद। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी भू-लगान वसूलने में सभी अंचलों का प्रदर्शन बेहद खराब है। वित्तीय वर्ष के पांच...

मात्र 45 हजार किसानों से ही वसूले भू-लगान
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादSun, 24 Sep 2017 03:25 PM
ऐप पर पढ़ें

अब तक लक्ष्य का पांच प्रतिशत ही हो पायी है वसूली जहानाबाद। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी भू-लगान वसूलने में सभी अंचलों का प्रदर्शन बेहद खराब है। वित्तीय वर्ष के पांच माह बीत जाने के बावजूद अब तक मात्र पांच फीसदी लगान की ही वसूली की जा सकी है। एडीएम रमेश कुमार झा ने 30 सितम्बर तक कम से कम 30 प्रतिशत भू-राजस्व की वसूली करने का निर्देश सभी हल्का कर्मचारियों को दिया है। उन्होंने बताया कि जिस राजस्व कर्मचारी द्वारा 30 प्रतिशत रैयतों से भू-लगान की वसूली नहीं की जाएगी, उनका वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। जिले में 2 लाख 23 हजार 976 किसानों द्वारा भू राजस्व दिया जाता है। लेकिन, अभी तक मात्र 45 हजार 811 किसानों से ही भू राजस्व की वसूली की जा सकी है। राजस्व वसूली में सबसे खराब स्थिति रतनी, जहानाबाद एवं हुलासगंज अंचल की है। जिले में भू राजस्व के रूप में 5 करोड़ 62 लाख 90 हजार 721 रुपया वसूले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि राजस्व के रूप में अब तक मात्र 32 लाख 32 हजार 379 रुपया ही वसूला जा सका है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. नवलकिशोर चौधरी ने बताया कि जिले के सभी अंचल अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। राजस्व कर्मचारियों द्वारा राजस्व वसूली के लिए किए जा रहे कार्यों की अनुमंडल और जिला स्तर पर समीक्षा हो रही है। कम वसूली करने वाले राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। किस प्रखंड से कितना राजस्व मिला अंचल रैयतों की संख्या राजस्व देने वाले प्रतिशत जहानाबाद 61104 8526 13.95 मखदुमपुर 53184 13834 26.01 घोसी 21301 5034 23.63 काको 33519 7689 22.94 रतनी 26788 3526 13.16 मोदनगंज 12387 4024 32.49 हुलासगंज 15693 3178 20.25 कुल 223976 45811 20.45

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें