ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुरराष्ट्रपति चुनाव में सभी सेकुलर पार्टियां एकजुट होंगी: डा. रघुवंश

राष्ट्रपति चुनाव में सभी सेकुलर पार्टियां एकजुट होंगी: डा. रघुवंश

राष्ट्रपति चुनाव में सभी सेकुलर पार्टियां एकजुट होंगी। मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। चाहे वह किसान समस्या हो या युवाओं की बेरोजगारी दूर करने की। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ . रघुवंश प्रसाद...

राष्ट्रपति चुनाव में सभी  सेकुलर पार्टियां एकजुट होंगी: डा. रघुवंश
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरMon, 19 Jun 2017 02:04 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति चुनाव में सभी सेकुलर पार्टियां एकजुट होंगी। मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। चाहे वह किसान समस्या हो या युवाओं की बेरोजगारी दूर करने की। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ . रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद नेता विनोद पंजियार द्वारा लालगंज में आयोजित इफ्तार पार्टी में कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को डूब मरना चाहिए। तीन साल में जनता ने इसके सारे काम देख लिए। बेरोजगारों की फौज खड़ी हो चुकी है। रोजगार के अवसर कम हुए हैं। किसानों की स्थिति खराब हुई है। 50 प्रतिशत समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात खोखली साबित हुई। कहीं किसान आत्हत्या कर रहे है तो कही किसानों की हत्या की जा रही है। जबकि बेरोजगारी दूर करने, किसानों की दशा सुधारने, काला धन वापस लाने का वायदा लोकसभा चुनाव के पहले मोदी ने किया था। राजनीति कलही हो गई है। सर्व धर्म का उद्देश्य एक है। वेद व्यास, तुलसीदास ने लिखा है परोपकार के समान पुण्य नहीं, दूसरो को दुःख देने के समान पाप नहीं। इस मौके पर विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, सुमन महासेठ, नगर पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, आफताब आलम, मुखिया अवधेश सिंह, सरपंच दिग्विजय चौरसिया आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें